फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव के बाद परिवार संग केदारनाथ पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, मांगा जीत का आशीर्वाद 

Thu, 24 Oct 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 08:44 AM IST
सार

  • परिवार समेत केदारनाथ पहुंच की पूजा-अर्चना
  • बाबा का रुद्राभिषेक कर किया जलाभिषेक 
  • डेढ़ घंटे धाम में रहे महाराष्ट्र के सीएम

विज्ञापन
maharashtra cm Devendra Fadnavis in kedarnath dham with family
- फोटो : अमर उजाला

चुनाव के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते हुए बाबा से विजयश्री का आशीर्वाद भी लिया। धाम में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वे रवाना हुए।

maharashtra cm Devendra Fadnavis in kedarnath dham with family
- फोटो : अमर उजाला

आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री फडणवीस का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से वह परिवार के साथ मंदिर में पहुंचे। जहां पर बीकेटीसी व यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

maharashtra cm Devendra Fadnavis in kedarnath dham with family
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वे मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। जहां धर्माधिकारी ओमकार शुक्ला व तीर्थ पुरोहित अरविंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों पूजा का संकल्प कराया। उन्होंने भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
maharashtra cm Devendra Fadnavis in kedarnath dham with family
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। साथ ही केदारनाथ के मुख्य पुजारी व अन्य तीर्थ पुरोहितों ने भी उनकी जीत की कामना की।

विज्ञापन
maharashtra cm Devendra Fadnavis in kedarnath dham with family
- फोटो : ANI

इसके बाद बीकेटीसी द्वारा मुख्यमंत्री फडणवीस को अंगवस्त्र, प्रसाद और माला भेंट की गई। करीब डेढ़ घंटे धाम में रहने के बाद मुख्यमंत्री परिवार सहित वापस लौट गए। इस मौके पर आरसी तिवारी, युद्धवीर पुष्पवाण, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed