फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahapanchayat is a gathering of parties seeking survival: BJP

अस्तित्व की तलाश वाले दलों का जमावड़ा है महापंचायत : भाजपा

Thu, 05 Feb 2026 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat is a gathering of parties seeking survival: BJP
-कहा, अंकिता के बहाने तुष्टिकरण की कोशिशों को लगेगा झटका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अंकिता भंडारी मामले में इंडी गठबंधन की महापंचायत को अस्तित्व की तलाश में जुटे दलों का जमावड़ा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ही घरों में पंचायत की जरूरत है।


चौहान ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। पूर्व में इन दलों ने अंकिता भंडारी के मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति को लेकर संशय की बात की। अब सीबीआई जांच शुरू हो गई तो यह दल बैकफुट पर आ गया। हालांकि उनका मकसद अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर नहीं है। इस बहाने वह अपनी औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल वामपंथी दलों के अलावा कांग्रेस और सपा की असलियत से जनता वाकिफ है। राज्य विरोधी रही सपा और दुष्प्रचार में कांग्रेस के अवसरवादी एजेंडे को वामपंथी तूल देने की कोशिशों में जुटे हैं। हरदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक और सीबीआई जांच की मांग और दूसरी और जांच पर सवाल से उनकी मंशा को समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed