सावन के अंतिम सोमवार पर चकराता स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में भोले बाबा की 101 दीपकों के साथ विशेष संध्या महाआरती की गई। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद किया। देर शाम तक मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग को जल चढ़ाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवता को जल और बेल पत्र अर्पित किए। मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया। लोगों ने महादेव का भस्म और गुलाब के फूलों के साथ श्रृंगार किया। इसके बाद शाम को भोले बाबा की 101 दीपकों के साथ महाआरती उतारी गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी सिधेश्वर गिरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भोले बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर गुलजारी लाल, विवेक अग्रवाल, महेश शर्मा, राजकुमार मेहता, मनीष कुकरेजा, आनंद राणा, दर्शन बिष्ट, एचपी सिंह, राजू जायसवाल, संतराम, पूरण सिंह, राजेश्वर वर्मा, मुकेश कुमार, अंकित, अमित साहू, अरविंद कोठारी आदि मौजूद रहे।