फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant narendra giri statement on Kamal Haasan to hindu terrorism

कमल हासन के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी, दी तीखी प्रतिक्रिया

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Mahant narendra giri statement on Kamal Haasan to hindu terrorism
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने अभिनेता कमल हासन के हिंदू आतंकवाद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि कमल हासन का यह बयान एक दम गलत है। हिंदूओं का नाता कभी आतंकवाद से नहीं रहा है। यह सिर्फ मानसिकता का फर्क है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म कभी भी किसी को हिंसा नहीं सिखाता। वह हमेशा प्रेम और सद्भाव की ही बात करता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पर टिप्पणी करने वालों को पहले हिंदू धर्म को जानना और समझना चाहिए, उसके बाद ही उस पर टिप्पणी करें।
विज्ञापन


नरेंद्र गिरी ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाले या हिंदू आतंकवाद की व्याख्या करने की कोशिश करने वालों को पहले स्वयं अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग भारत में अपनी पहचान आतंवादी के रूप में बना चुके हैं, ऐसे लोगों को कोई अधिकार नहीं है कि विश्व शांति और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने वाले हिंदुओं पर कोई टिप्पणी करें।

बता दें कि तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता से राजनीति में आए कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी करार दे दिया है। 

उन्होंने कहा कि  मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed