फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra Giri Case: After seven and half hours of investigation CBI team took two bags and a suitcase

महंत नरेंद्र गिरि केस: साढ़े सात घंटे जांच के बाद दो बैग और एक सूटकेस भरकर प्रयागराज ले गई सीबीआई

Fri, 01 Oct 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 02:30 AM IST
सार

Mahant Narendra Giri Case: गुरुवार की सुबह जब सीबीआई की टीम आश्रम से बाहर निकली तो आनंद गिरि के चेहरे पर थकान दिख रही थी। साढ़े सात घंटे तक आश्रम में जिस तरीके से सीबीआई ने जांच की और कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: After seven and half hours of investigation CBI team took two bags and a suitcase
आनंद गिरि के आश्रम से जाती सीबीआई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में आनंद गिरि के आश्रम में साढ़े सात घंटे तक चली जांच में सीबीआई की टीम जब गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे आश्रम से निकली तो उसके साथ में एक ट्राली बैग, एक छोटा बैग व एक सूटकेस था। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में प्रयागराज से आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची सीबीआई की टीम ने उसके आश्रम में साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इसके साथ ही बारीकी से जांच भी की। सीबीआई की इस टीम का डीआईजी रैंक के अधिकारी नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जब सीबीआई की टीम आश्रम से बाहर निकली तो आनंद गिरि के चेहरे पर थकान दिख रही थी। साढ़े सात घंटे तक आश्रम में जिस तरीके से सीबीआई ने जांच की और कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की उससे स्पष्ट है कि टीम के हाथ अहम सुबूत लगे हैं। बताया जा रहा है कि लैपटॉप को अब सीबीआई प्रयागराज ले जाकर उसमें से डाटा रिकवर करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि केस: हुई औपचारिक घोषणा, उत्तराधिकारी के रूप में बलबीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी

पूछते रहे लोग, टीम गई क्या 

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के संपर्क में रहने वाले कई लोग लगातार फोन पर अपने परिचितों से पूछते हुए नजर आए कि क्या सीबीआई की टीम चली गई है।

मगर जब लोगों को पता चला कि दो सदस्य टीम अभी यहीं पर रुकी हुई है तो उनके धड़कने बढ़ने लगी है। क्योंकि अब दो सदस्यीय टीम का काम स्थानीय लोगों से पूछताछ करने व सुबूत जुटाने का रहेगा। 

दो सदस्यीय टीम हरिद्वार में करेगी पड़ताल 
जानकारी के अनुसार सीबीआई की दो सदस्यीय टीम हरिद्वार में ही रहकर कई लोगों से पूछताछ करेगी। इसमें कई संत, प्रॉपर्टी डीलर व रसूखदार लोग हैं। टीम में एक दरोगा और सिपाही शामिल हैं। हरिद्वार में रुकी टीम ने भाजपा के एक नेता व होटल व्यापारी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed