फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahamandaleshwar Yeti Narsinghanand Giri reached Haridwar gave a big statement about Islam

Haridwar: संतों का आह्वान करने हरिद्वार पहुंचे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, इस्लाम को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 03 Dec 2024 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि जिस तरह से देश में मुस्लिम समुदाय अपनी संख्या बढ़ा रहा है इससे यह जल्द ही साबित होगा कि आने वाले दिनों में भारत से हिंदू समाज भारत से समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yeti Narsinghanand Giri reached Haridwar  gave a big statement about Islam
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धर्म संसद की तैयारी के लिए हरिद्वार पहुंचे शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने मंगलवार को कड़े शब्दों में अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में मुस्लिम समुदाय अपनी संख्या बढ़ा रहा है इससे यह जल्द ही साबित होगा कि आने वाले दिनों में भारत से हिंदू समाज भारत से समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा आनंद भैरव मंदिर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े से सनातन धर्म के सभी संतों से इस्लामिक जिहाद के खतरे को संपूर्ण विश्व के समक्ष लाने के लिए महाकुंभ में विचार मंथन करने का आग्रह किया। कहा कि महाकुंभ को वैभव प्रदर्शन का स्थान बनाने के बजाय सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए गंभीरता से विचार मंथन करना होगा।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के साथ विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी व यति अभयानंद, श्रीमहंत महाकाल गिरी व अन्य संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed