फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magistrate statement recorded of three victims who accused cricket coach Narendra Shah Dehradun Uttarakhand

Dehradun: क्रिकेट कोच पर आरोप लगाने वाली तीनों पीड़िताओं के मजिस्ट्रेटी बयान, हॉस्टल से जुड़ा ये सच आया सामने

Thu, 06 Apr 2023 02:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 02:41 PM IST
सार

सीओ ने पिछले दिनों तीनों पीड़िताओं के बयान दर्ज किए थे। पुलिस नरेंद्र शाह पर कार्रवाई करती इससे पहले ही वह पेट में दिक्कत की बात कहते हुए एम्स में भर्ती हो गया। अभी वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Magistrate statement recorded of three victims who accused cricket coach Narendra Shah Dehradun Uttarakhand
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह पर आरोप लगाने वाली तीनों पीड़िताओं के पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। दोपहर से शाम तक चली प्रक्रिया में पीड़ित खिलाड़ियों ने तहरीर में लगाए आरोपों को दोहराया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में भी उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था।

विज्ञापन


मामले में अगली कार्रवाई के लिए पुलिस अब नरेंद्र शाह के एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है। डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। कोच नरेंद्र शाह का ऑडियो वायरल होने के बाद एक साथ तीन पीड़िताओं ने आरोप लगाए थे। इनमें से एक की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुदकमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


शुरुआत में जांच डीएसपी अनिल जोशी को सौंपी गई थी। लेकिन, बाद में जांच सीओ सदर पंकज गैरोला को दे दी गई। सीओ ने पिछले दिनों तीनों पीड़िताओं के बयान दर्ज किए थे। पुलिस नरेंद्र शाह पर कार्रवाई करती इससे पहले ही वह पेट में दिक्कत की बात कहते हुए एम्स में भर्ती हो गया। अभी वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...NCERT: उत्तराखंड की किताबों से भी हटा मुगलों का इतिहास, गरमाई सियासत...सीएम ने कहा- कर रहे आकलन


फिलहाल मुकदमे में धाराएं बढ़ाए जाने की संभावना नहीं
फिलहाल मुकदमे में धाराएं बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है। सीओ गैरोला ने बताया कि नरेंद्र शाह की बृहस्पतिवार को एंडोस्कॉपी की जानी है। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed