फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Madhyameshwar dham door will close on tuesday for six month

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट, यहां होंगे विराजमान

Wed, 22 Nov 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Wed, 22 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
  Madhyameshwar dham door will close on tuesday for six month

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसी दिन बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव जनपद के अंतिम गांव गौंडार पहुंचेगी। 25 नवंबर को भगवान छह माह की पूजा के लिए ऊखीमठ स्थित पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे।

विज्ञापन


मंदिर में प्रात: 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। मुख्य पुजारी की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का श्रृंगार कर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद स्वयंभू लिंग को समाधि रूप दिया जाएगा और बाबा मद्महेश्वर की डोली को मंदिर परिसर में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां पर आराध्य अपने भंडार में रखे बर्तनों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा पूरी कर जैसे चल विग्रह डोली में विराजमान होकर मद्महेश्वर भगवान ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगेे, मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि द्वितीय केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल आगमन को लेकर ओंकारेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed