{"_id":"ac39e10c085b5f25ed0755675988ef51","slug":"madhurendra-jha-select-for-chinese-language-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी भाषा में चार चांद लगाएंगे मधुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी भाषा में चार चांद लगाएंगे मधुरेंद्र
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 May 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेज के शिक्षक मधुरेंद्र झा अब चीनी भाषा में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
चीनी सरकार द्वारा चलाया जा रहा रिसर्च प्रोग्राम
उनका चयन यंग साइनोलॉजिस्ट रिसर्च प्रोग्राम 2014 के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम चीनी सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है।
मधुरेंद्र ने बताया कि साइनोलॉजी में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए यह तीन सप्ताह का कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और चाइनीज एकेडमी आफ सोशल साइंसेज की ओर से संयुक्त तौर पर कराया जा रहा है।
30 लैंग्वेज एक्सपर्ट का चयन
इसमें दुनिया के करीब 30 लैंग्वेज एक्सपर्ट का चयन किया गया है। यह सभी तीन सप्ताह तक चीन में काम करेंगे। यह कार्यक्रम जुलाई में होगा।
इससे पहले भी दून विवि के स्कूल ऑफ लैंग्वेज के एचओडी प्रो. बीआर दीपक को भी चीन सरकार लिटरेरी अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है।
उप कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि स्कूल आफ लैंग्वेज के तहत चाइनीज, स्पैनिश, जर्मन और जापानी भाषा पढ़ाई जा रही है।