फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madarsa board pass out student did not get job in india

मुश्किल में मदरसा बोर्ड के छात्र, नहीं मिल रही हिंदुस्तान में नौकरी, पीछे है ये वजह

Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
madarsa board pass out student did not get job in india
मदरसा

मदरसा बोर्ड के हजारों छात्र मुश्किल में ‌पड़ गए हैं। इन छात्रों के सामने अब नौकरी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


मदरसा बोर्ड से पिछले चार साल में पासआउट मुंशी, मौलवी और आलिम पाठ्यक्रमों के 13,760 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है।

ये छात्र न तो कहीं अन्य स्कूल/ कॉलेज में एडमिशन ले पा रहे हैं और न ही इनको किसी संस्थान में नौकरी मिल पा रही है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरह मान्यता का शासनादेश जारी नहीं

madarsa board pass out student did not get job in india
मदरसा बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि मदरसा बोर्ड के इन पाठ्यक्रमों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरह मान्यता का शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

ऐसा तब है जब मदरसा बोर्ड अपनी बोर्ड बैठकों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समकक्ष मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा चुका है। इसके अलावा मदरसों के संगठन भी इसके लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं। 

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद्, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन करता था। साल-2013 से मदरसा बोर्ड ने अपने स्तर पर परीक्षाएं करानी शुरू की। तब से अब तक  मुंशी समकक्ष दसवीं (फारसी) में 4464, मौलवी समकक्ष दसवीं (अरबी)  में 6200 और  आलिम समकक्ष बारहवीं  में 3096 छात्र परीक्षा में पास हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले ही पास कर चुका है प्रस्ताव 

madarsa board pass out student did not get job in india
मदरसा परीक्षा

मदरसा बोर्ड के उप रजिस्ट्रार हाजी अखलाक अहमद ने बताया कि मदरसा बोर्ड को समकक्ष का दर्जा दिलाने के लिए विधायक फुरकान अहमद के पत्र पर संज्ञान लेकर तत्कालीन राज्यपाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद् को इसका परीक्षण करने को कहा था।

उप रजिस्ट्रार के मुताबिक 15 सितंबर, 2015 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। जबकि 6 जनवरी 2016 को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड बैठक में भी समकक्ष के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई थी। 

मदरसों के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं  
उत्तराखंड मदरसा एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना इफ्तिखार अहमद कासमी, सचिव हाफिज शाहनजर बताते है कि मदरसों के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिले, तो ये भी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। वो बताते है कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड (जब यूपी मदरसा शिक्षा परिषद् से परीक्षा होती थी) से तालीम हासिल करने वाले कई छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इतने बच्चों का भविष्य अधर में

madarsa board pass out student did not get job in india
MADARSA
साल    दसवीं (फारसी)    दसवीं (अरबी)    बारहवीं  
2013    506    564    278
2014    721    983    461
2015    847    1356    446
2016    1028    1308    724
2017    1362    1989    1187
कुल    4464    6200    3096
 

अधिकारियों का क्या कहना है...

madarsa board pass out student did not get job in india
मदरसा अरबिया में परीक्षा देते छात्राएं ।
मैंने हाल ही में मदरसा बोर्ड निदेशक के पद पर चार्ज लिया है। मदरसा बोर्ड के प्रस्ताव के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद्, रामनगर से समकक्ष की मान्यता के संबंध में आख्या मांगी गई थी। बोर्ड ने मुंशी व मौलवी को दसवीं और आलिम को बारहवीं के समकक्ष दर्जा दिए जाने की सिफारिश की है। वर्तमान में इसकी फाइल माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पास है। उसके बाद फाइल शिक्षा सचिव के पास जाएगी। उम्मीद है कि छात्रों के हित में मदरसा बोर्ड पाठ्यक्रम को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समकक्ष, मान्यता का शासनादेश जारी हो जाएगा। 
- कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, निदेशक, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड 

मदरसा छात्रों को शिक्षा को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए उत्तराखंड बोर्ड को समकक्ष का दर्जा दिया जाना बेहद जरूरी है। मदरसा बोर्ड की नवंबर 2016 व फरवरी 2017 की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जा चुका है। इस संबंध में सचिव से कई बार वार्ता हुई। अभी विभागीय मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की गई थी। उन्होंने जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 
- आरए खान, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed