फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madan kaushik statement on haridwar nikay chunav 2018 defeat

मेरे लिए झटका है हरिद्वार निगम में हार: मदन कौशिक

Sat, 24 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
madan kaushik statement on haridwar nikay chunav 2018 defeat
- फोटो : AmarUjala

कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की हार उनके लिए झटका है। वे वहां के स्थानीय विधायक हैं और भाजपा की जीत की पूरी उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने भितरघात और अंतर्कलह के बजाय सामाजिक समीकरणों को हार की वजह बताया। कौशिक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा को उसका गढ़ माने वाले हरिद्वार में पराजय का सामना करना पड़ा है। वहां भाजपा को जिताने का दारोमदार कैबिनेट मदन कौशिक को सौंपा गया था। क्षेत्र में कौशिक की तगड़ी पैंठ को देखते हुए पार्टी ने मेयर सीट पर अपनी जीत मानकर चल रही थी। बकौल प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, ‘पार्टी ने हरिद्वार को ए प्लस श्रेणी में रखा था।’ यही कारण है कि इस हार को लेकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सवालों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद जब वे मीडिया से मुखातिब हुए तो एक बार फिर वे प्रश्नों से घिर गए। जब उनसे पूछा गया कि हरिद्वार में क्या अंदरखाने कुछ ऐसा हुआ कि पार्टी हार गई? इसके जवाब में कौशिक ने कहा कि वहां समीकरणों के आधार पर 3400 वोट से हम हारे। निश्चित तौर पर इसे में अपने लिए झटका मानूंगा। वैसे मेरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार नहीं हुई। लेकिन सामान्य रूप से कुछ जगहों से वोट नहीं पड़ा है। वे इसके कारणों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा होगी, कहां नहीं किया अच्छा 
कौशिक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, संगठन इसकी समीक्षा करेगा। लेकिन राज्य गठन के बाद से अब तक पार्टी ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।


पहले से बहुत बेहतर है स्वास्थ्य सेवाएं
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को बार-बार उठाए जाने के संबंध जब कौशिक से पूछा गया कि क्या राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इस प्रश्न के जवाब में कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। डाक्टरों की भर्ती से लेकर आईसीयू बनाने समेत कई फैसले लिए हैं। वे समझते हैं कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बहुत बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed