{"_id":"8e34c8c31d11e517ae2c742310d86b31","slug":"madam-got-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप रे! मैडम को गुस्सा आ गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप रे! मैडम को गुस्सा आ गया...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Sep 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
पुरानी सरकार में गाने बजाने वाले एक महकमे में पावरफुल रही महिला पर अभी भी सत्ता का हैंग ओवर बना हुआ है। कुछ दिन बॉस रहे एक सचिव के पास छह साल पुरानी एसीआर लिखाने पहुंच गईं।
विज्ञापन
मैडम पूरे रौब के साथ पहुंचीं और बोली कि ये मेरी एंट्री रह गई थी, इसे लिख दीजिए। शासन में बैठे अफसर ने एक बार इस चर्चित महिला की तरफ देखा और कागज को टेबल पर रखने का इशारा किया। लेकिन मैडम को सचिव महोदय का यह रवैया पसंद नहीं आया और तपाक से बोली जो लिखना है वो लिख दो।
विज्ञापन
कागज यहीं छोड़ दो
भले ही एडवर्स एंट्री दे दो, लेकिन अभी लिखो। सचिव ने कहा कि एंट्री इस तरह से नहीं लिखी जाती, इसलिए कागज यहीं छोड़ दो। अब सचिव कैसे बताए कि मोहतरमा जिस वर्ष की एंट्री लिखाने आई है उस साल में वह पहले ही इस महिला अफसर के गायब रहने की रिपोर्ट शासन को भेज चुके हैं।
विज्ञापन
मगर महिला अफसर ने कहा लिखो और कुछ भी लिख दो। यह रवैया देख अफसर सकपका गए, लेकिन मोहतरमा नाराज हो गईं। उसने गुस्से में कागज को हाथ में लिया और फाड़ कर टेबल पर फेंका और कहा कि लो रख लो और जो करना है कर लेना। बस फिर क्या था सचिव के पास देखने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।