फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maa yog shakti dead.

विख्यात संत मां योग शक्ति हुईं ब्रह्मलीन

Mon, 23 Feb 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 23 Feb 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
maa yog shakti dead.

शंकराचार्यों के समकक्ष महिला संतों के पार्वत्याचार्य पद की 2009 में सर्जना कर इतिहास रचने वाली जगविख्यात मां योग शक्ति का शनिवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया।

विज्ञापन


मां का अंतिम संस्कार वहीं के श्मशान घाट पर वैदिक नियमों के अनुसार किया गया। योग शक्ति के जाने से महिला संतों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक शक्ति का अंत हो गया है।
विज्ञापन


योग के क्षेत्र में प्रख्यात मां योग शक्ति ने अपना मूल नाम ही योग को समर्पित कर दिया था। छह अप्रैल 1927 में जन्मीं योग शक्ति ने 89 वर्ष की आयु में प्राण छोड़े। वह उस कोटि के संतों में शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिका को योगमय बनाया। आज अमेरिका में करीब 10 हजार योग केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के न्यूयार्क, वाशिंगटन, शिकागो, कैलिफोर्निया आदि कईं शहरों में उनके आश्रम और योग केंद्र विद्यमान हैं। हरिद्वार, मुंबई, कोलकत्ता, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली आदि कई शहरों में मां द्वारा स्थापित सेवा केंद्र चल रहे हैं। उनके हरिद्वार के कनखल स्थित आश्रम में मां के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।

योग शक्तिपीठ के सचिव अवधेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष इंद्रमोहन मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने 2009 में कनखल में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर ज्योतिषानंद को पहली पार्वत्याचार्य घोषित कर दिया।


तब उन्हें पुरुष संतों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। जगद्गुरु शंकराचार्यों की चार पीठों की भांति महिला संतों के लिए पार्वत्याचार्यों की चार पीठों की स्थापना उनके मन में ही रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed