फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Amar Ujala Tiranga Yatra Held on August 13 CM Dhami will start it

Dehradun: 13 अगस्त को निकलेगी अमर उजाला की तिरंगा यात्रा, सीएम धामी करेंगे शुरुआत, पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 11 Aug 2024 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

Dehradun News: तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत माता के स्वरूप को झंडा सौंपकर करेंगे, जो यात्रा के समापन पर राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun News Amar Ujala Tiranga Yatra Held on August 13 CM Dhami will start it
तिरंगा यात्रा - फोटो : instagram

विस्तार

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा को कई संगठनों का समर्थन मिला है। शनिवार को अलग-अलग संगठन एवं क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बैठक कर तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए। इसके बाद सभी को जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। अधिक से अधिक लोगों के यात्रा में शामिल होने की अपील की गई।

विज्ञापन


पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के तय रूट के बारे में जानकारी दी गई। तिरंगा यात्रा में इंडियन ऑयल भी भागीदारी निभाएगा। इंडियन ऑयल के बाइकर्स रैली में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह नौ बजे परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए राजभवन के पास तक पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग अपने-अपने वाहनों से पहुंचेंगे। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत माता के स्वरूप को झंडा सौंपकर करेंगे, जो यात्रा के समापन पर राज्यपाल को सौंपा जाएगा। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ छोटे बच्चे भारत माता और आजादी के नायकों की वेशभूषा में तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। स्कूल-कॉलेजों के छात्र एवं कैडेट्स भी यात्रा की शान बढ़ाएंगे। यात्रा में प्रत्येक वर्ग, धर्म, संगठन और समुदाय के लोग आजादी के उत्सव में शामिल होंगे। बैठक में संदीप गुप्ता ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी वाहनों पर तिरंगा लगा होना चाहिए। उन्होंने गुब्बारे छोड़े जाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Multan Jyot Mahotsav: देश-विदेश से हरिद्वार पहुंचे हजारों लोग, हरकी पैड़ी पर मां गंगा संग खेली दूध की होली

आढ़त बाजार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद गोयल ने व्यापारी संगठनों का सहयोग लिए जाने का सुझाव रखा। साथ ही यात्रा पर पुष्प वर्षा की रूपरेखा भी रखी। बैठक में राजेश नेगी, संजय गर्ग, डाॅ. आचार्य सुशांत राज, दीपक गर्ग, मनमोहन शर्मा, डॉ. एमएस अंसारी, स्वीटी कलेर, प्राची मित्तल, उदित पांडेय आदि ने विचार रखे।

आपका विशेष वाहन बनेगा यात्रा का आकर्षण
आपके पास विशेष वाहन हो तो वह तिरंगा यात्रा का आकर्षण बन सकता है। सभी अपने वाहन लेकर यात्रा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे वाहन स्वामी तिरंगा यात्रा से पहले संबंधित संपर्क नंबर पर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। तिरंगा यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप 7617566171 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकते हैं।

इन संगठनों का भी मिला समर्थन
बाइकर्स एसोसिएशन, हिमालयन कॉलेज, रेडक्रॉस संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, उत्तरांचल लॉ कॉलेज, ब्राह्मण महासभा, आढ़त बाजार एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा, ओएनजीसी वाइव्स एसोसिएशन, हार्ले डेविडसन बाइक ग्रुप, एथलीट संघ, दून विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान आदि।

स्वयं सिद्ध संस्था तैयार करेगी झांकियांI
बैठक में स्वयं सिद्ध संस्था की ओर से स्वीटी कलेर और प्राची मित्तल ने विचार रखे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व होने की राय रखी। साथ ही तिरंगा यात्रा में झांकियों के साथ आजादी के नायकों की वेशभूषा में बच्चों को तैयार करने की जिम्मेदारी ली।

महिला बाइकर्स के साथ होगा वाहनों का लंबा काफिलाI
राजपुर रोड स्थित मनु शक्ति संंस्थान की ओर से महिला बाइकर्स के साथ 50 लोगों का समूह शामिल होगा। साथ ही कतारबद्ध झांकियों के साथ बाइक, जीप, बुलेट, कार और बसों का काफिला भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed