फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LUCC Scam all six properties of the accused in Doon attached officials dispatched to UP and Maharashtra

LUCC Scam: बड़ी कार्रवाई; दून में आरोपियों की सभी छह संपत्तियां कुर्क, यूपी और महाराष्ट्र में भेजे अफसर

Fri, 19 Jun 2026 10:02 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 19 Jun 2026 10:02 PM IST
सार

प्रदेश के लोगों से एलयूसीसी कंपनी ने जमा योजनाओं के नाम पर करीब 800 करोड़ रुपये ठगे थे। इसकी जांच पिछले साल नवंबर से सीबीआई की देहरादून शाखा कर रही है।

विज्ञापन
LUCC Scam all six properties of the accused in Doon attached officials dispatched to UP and Maharashtra
प्रधानाध्यापक निलंबित - फोटो : freepik.com

विस्तार

एलयूसीसी घोटाले में शासन ने आरोपियों की देहरादून स्थित सभी छह संपत्तियों को बड्स एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। इन संपत्तियों की नीलामी के लिए शासन की ओर से स्पेशल कोर्ट में बृहस्पतिवार को प्रार्थनापत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा शासन ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थित संपत्तियों को कुर्क और नीलाम कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों की टीम भेज दी गई हैं। प्रदेश के लोगों से एलयूसीसी कंपनी ने जमा योजनाओं के नाम पर करीब 800 करोड़ रुपये ठगे थे। इसकी जांच पिछले साल नवंबर से सीबीआई की देहरादून शाखा कर रही है। अनियमित जमा योजनाओं पर पाबंदी अधिनियम (बड्स एक्ट) के तहत आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क किया जाना है।
विज्ञापन


सीबीआई ने उत्तराखंड शासन को मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसके परिवार से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा भेजा था। इनमें देहरादून में छह संपत्तियां हैं। जबकि, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बारबंकी और जालौन में 20 संपत्तियां खरीदी गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के नवी मुंबई व ठाणे जिलों में आठ अचल सपत्तियां चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन; पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून की छह संपत्तियों को गत पांच जून को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। इनकी नीलामी के लिए बृहस्पतिवार को स्पेशल बड्स एक्ट कोर्ट में प्रार्थनापत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया है। न्यायालय की अनुमति के बाद इन संपत्तियों की नीलामी के बाद निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। उधर, शासन ने उप सचिव सुनील सिंह को लखनऊ और संयुक्त सचिव वित्त को मुंबई में इन संपत्तियों को कुर्क कराने की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed