{"_id":"6a3d3e8591d42c955006c268","slug":"lucc-scam-23-properties-belonging-to-accused-attached-in-uttarakhand-up-and-mumbai-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"LUCC Scam: उत्तराखंड, यूपी और मुंबई में आरोपियों की 23 संपत्तियां अटैच, 25 करोड़ रुपये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LUCC Scam: उत्तराखंड, यूपी और मुंबई में आरोपियों की 23 संपत्तियां अटैच, 25 करोड़ रुपये है कीमत
Thu, 25 Jun 2026 08:17 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:17 PM IST
सार
शुरुआत में यह घोटाला 800 करोड़ रुपये का था लेकिन इनमें से करीब 400 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में आरोपियों की 23 संपत्तियों को स्पेशल बड्स एक्ट के तहत अटैच कर लिया गया है। स्पेशल बड्स एक्ट न्यायालयों ने 25 करोड़ रुपये की कीमत वाली इन संपत्तियों को अटैच करने की अनुमति सीबीआई और संबंधित राज्यों के शासन को दे दी है। इनमें छह संपत्तियां देहरादून और 16 संपत्तियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित हैं। जबकि, एक संपत्ति मुंबई खरीदी गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस अटैचमेंट की कार्रवाई की जानकारी दी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में उत्तराखंड में दर्ज 18 शिकायतों को आधार बनाकर प्राथमिकी दर्ज की थी। शुरुआत में यह घोटाला 800 करोड़ रुपये का था लेकिन इनमें से करीब 400 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई की अब तक की जांच में घोटाले की रकम करीब 419 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में सीबीआई सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई के अनुसार मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल जो कि अब दुबई में रह रहा हैं, ने कई संपत्तियां दूसरे लोगों के नाम से खरीदी हैं। इन्हें वह बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: नगरासू प्रकरण, कार्रवाई न होने से प्रदर्शन, निहंगों के सीमा में प्रवेश करने की सूचना, पुलिस अलर्ट
ऐसे में सीबीआई अन्य संपत्तियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया कर रही है। पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। मुकदमे का निस्तारण होने के बाद दोषी पाए जाने वाले आरोपियों की संपत्तियों को नीलाम कर निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा। एलयूसीसी ने करीब 1.60 लाख लोगों से छोटी-छोटी बचत योजनाओं के नाम पर यह ठगी की थी।