फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LT Teachers transfer For the first time government asked options of five districts Uttarakhand News

उत्तराखंड: शासन ने अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से मांगे पांच-पांच जिलों के विकल्प, पहली बार प्रक्रिया

Thu, 07 Nov 2024 09:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Nov 2024 09:00 AM IST
सार

शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का प्रस्ताव शासन को मिला है। शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादलों के दौरान विद्यालय आवंटन में दिक्कत को देखते हुए सभी शिक्षकों से वरीयता क्रम में पांच-पांच जिलों के विकल्प लिए जाएं ताकि विकल्पों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जा सके।

विज्ञापन
LT Teachers transfer For the first time government asked options of five districts Uttarakhand News
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शासन ने सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से पांच-पांच जिलों के विकल्प मांगे हैं। उन्हें ईमेल आईडी के माध्यम से सात दिन के भीतर यह विकल्प देने होंगे। सहायक अध्यापक (एलटी) के एक से दूसरे मंडल में पहली बार तबादले होने हैं।

विज्ञापन

अपर शिक्षा सचिव रंजना राजगुरु ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जारी निर्देश में कहा, शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का प्रस्ताव शासन को मिला है। शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादलों के दौरान विद्यालय आवंटन में दिक्कत को देखते हुए सभी शिक्षकों से वरीयता क्रम में पांच-पांच जिलों के विकल्प लिए जाएं ताकि विकल्पों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जा सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बीमा लेने की कोशिश नाकाम...पति ने 70 साल की पत्नी को 56 का बताया, फिर इस तरह सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निदेशालय स्तर पर एक ई-मेल एड्रेस तैयार करें, जिसमें दोनों मंडलों की सूचनाएं ऑनलाइन एक सप्ताह के भीतर संकलित कर शासन को उपलब्ध कराई जाए। बताया गया है कि तय समय पर विकल्प न देने वाले शिक्षकों के बिना विकल्प तबादले कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed