फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg Users apply for gas cylinder subsidy back in uttarakhand

इस वजह से रोजाना सैकड़ों लोग वापस मांग रहे रसोई गैस सब्सिडी, हजारों लोगों ने किया आवेदन

Fri, 05 Oct 2018 08:23 AM IST
जूही प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Lpg Users apply for gas cylinder subsidy back in uttarakhand
gas subsidy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गैस सब्सिडी त्यागने वाले उपभोक्ताओं ने अब वापस सब्सिडी मांगना शुरू कर दिया है। लोग गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों से परेशान होकर सब्सिडी वापस मांगने पर मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन


राजधानी में पिछले एक महीने के दौरान करीब  पांच हजार उपभोक्ता गैस सब्सिडी वापसी के लिए गैस एजेंसियों में आवेदन कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार हर दिन औसतन 150 ऐसे आवेदन मिल रहे हैं।
विज्ञापन


 दरअसल, रसोई गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही प्रधानमंत्री ने आर्थिक रूप से संपन्न उपभोक्ताओं से राष्ट्रहित में सब्सिडी सरेंडर करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे वापस मिलेगी सब्सिडी

यह अभियान देशभर में बडे़ पैमाने पर चला और इसका ही परिणाम था कि दून में भी 68 हजार उपभोक्ताओं ने सब्सिडी सरेंडर की। सब्सिडी सरेंडर करने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार ने बाकायदा प्रधानमंत्री के फोटो और हस्ताक्षर वाले प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

लेकिन, पिछले कुछ महीनों से बढ़ती महंगाई के आगे उपभोक्ताओं का हौसला जवाब देने लगा है। छह माह पहले तक 558 रुपये में बिकने वाले गैस सिलिंडर की कीमत अब बढ़कर 894 रुपये पहुंच गई है।

गैस एजेंसियों के अनुसार सब्सिडी वापस लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में आवेदन करना होगा। इसके बाद गैस एजेंसी इस आवेदन को तेल कंपनी के पोर्टल पर अपलोड करेगी। अक्सर कंपनी एक दिन में ही अनुमति जारी कर देती है, लेकिन 15 दिन के भीतर उपभोक्ता को सब्सिडी के दायरे में शामिल कर दिया जाता है।
 

सब्सिडी 90 से बढ़कर 391 रुपये पहुंची

गैस सिलिंडर के दाम पिछले छह महीने में 336 रुपये तक बढ़ गए हैं। मार्च में रसोई गैस सिलिंडर 558 रुपये का मिलता था और उपभोक्ताओं को 90 रुपये की सब्सिडी मिलती थी।

अब जहां सिलिंडर 894 रुपये का हो गया है तो 391 रुपए सब्सिडी के रूप में मिल रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के लिए छह माह में सिलिंडर के दाम 35 रुपये ही बढ़े हैं तो यह फायदा कौन नहीं उठाना चाहेगा। 

रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दाम के कारण उपभोक्ता सब्सिडी वापस मांग रहे हैं। हर दिन 150 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं और अब तक पांच हजार आवेदन आ चुके हैं। -चमनलाल, अध्यक्ष, दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed