{"_id":"5e0cc2598ebc3e87984d3f78","slug":"lpg-gas-cylinder-rate-increased-up-to-19-rupees-in-new-year-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रसोई गैस उपभोक्ताओं को नए वर्ष के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर में 19 रुपये जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर में 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
रेट रिवीजन के बाद गैस कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो के दामों में 19 रुपये का इजाफा किया है। अब घरेलू सिलेंडर देहरादून में 731.50 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
कामर्शियल सिलेंडर 19 किलो पर 31 रु पये की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सिलेंडर 1273 रुपये में मिलेगा। बढ़े हुए दाम बुधवार सुबह से लागू हो गए हैं। इसके साथ ही सब्सिडी भी अब खाते में 2.72 पैसे कम आएगी। पहले 160.72 पैसे सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब 158 रुपये ही खाते में आएंगे।
विज्ञापन