फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love marriage on valentine day.

वेलेंटाइन डे पर प्यार में बदली बचपन की दोस्ती

Fri, 13 Feb 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Feb 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
love marriage on valentine day.

राजधानी देहरादून में बचपन के दोस्त अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

विज्ञापन


डेढ़ साल पहले रिश्ते की डोर में बंधने के बावजूद शादी के लिए दोनों ने प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे चुना। वहीं, जब पंडित जी ने भी इसे शुभ मुहूर्त बताया तो खुशी दोगुनी हो गई।

आशीर्वाद एनक्लेव निवासी सिद्धार्थ मोहन शर्मा की शादी 14 फरवरी को पारुल सक्सेना के साथ होने वाली है। बृहस्पतिवार को एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई। सिद्धार्थ एयरफोर्स में फाइटर पायलेट हैं जबकि पारुल ने हाल ही में एमटैक किया है। दोनों ने पांचवीं से सातवीं तक साथ में पढ़ाई की थी, हालांकि तब दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ सालों पहले दोनों की मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई। जहां फिर से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह सिलसिला प्यार में बदल गया।

पूरा वेलेंटाइन वीक ही मनाने के मूड में

love marriage on valentine day.

डेढ़ साल पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ, रोकना किया गया। इसके बाद दोनों ने ही वेलेंटाइन डे के दिन शादी करने का फैसला किया। बल्कि यह लोग तो पूरा वेलेंटाइन वीक ही मनाने के मूड में हैं। तभी तो हग डे वाले दिन रिंग सेरेमनी रखी गई।

किस डे वाले दिन मेहंदी और फिर वेलेंटाइन वाले दिन दोनों प्रेमी शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि इस दिन को चुनने के दो कारण थे एक तो इससे हमारी सालगिरा बेहद यादगार बन जाएगी और दूसरा यह कि सालगिरा और वेलेंटाइन दोनों का एक ही उपहार देना पड़ेगा।

सिद्धार्थ की बहन ईशा कोटा से आईआईटी कर रही हैं। ईशा का भी इस दिन शादी तय कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं ओएनजीसी में डीजीएम पिता मनमोहन शर्मा के साथ ही सिद्धार्थ की मां प्रतिमा मोहन शर्मा भी इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed