फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love couple abscond after marriage from jaspur

यहां लव मैरिज करने पर लड़की के घरवालों ने कर दिया ऐसा काम, लड़के वाले पीटने लगे माथा

Wed, 25 Apr 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Love couple abscond after marriage from jaspur
marriage

लड़का लड़की एक दूसरे को बहुत चाहते थे तो दोनों दुनिया के बंधनों को तोड़ शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद जो महाभारत छिड़ी आगे पढ़िए...

विज्ञापन


करीब एक पखवाड़े पहले युवती के दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों पर हमला बोल दिया। परिजनों ने खुद को घर के भीतर बंद करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और लड़के पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ लड़के के परिजनों को पूरी सुरक्षा का वादा करते हुए घर पर पीएसी, पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम रहमापुर निवासी जाटव बिरादरी के युवक विपिन पुत्र तन्नू सिंह ने प्रजापति समाज की इंद्रावती पुत्री महेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए लड़के पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया।

Love couple abscond after marriage from jaspur
love couple

पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद जब कोर्ट में पेश किया तो दोनों ने कहा कि मर्जी से शादी की है और दोनों बालिग हैं। परिजनों के मुताबिक इसके बाद दोनों कोर्ट से कहीं चले गए, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

इधर लड़की वालों का आक्रोश देखते हुए ग्रामीणों ने विपिन के परिजनों को समझाया कि वह एक हफ्ते के लिए मामला शांत होने तक कहीं चले जाएं। 10 से 12 दिन बाद जब परिजन गांव पहुंचे और बटाई पर ली हुई गेहूं की फसल काट रहे थे, तभी लड़की वालों ने हमला बोल दिया। परिजनों ने किसी तरह घर के भीतर खुद को बंद करके जान बचाई। इधर परिजनों ने जसपुर पुलिस को 24 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पीड़ित पक्ष ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, मामले में 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
-कमलेश भट्ट, एसएसआई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed