फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love cheat on facebook at nainital

फेसबुक पर प्यार, शादी और फिर खौफनाक धोखा

Thu, 02 Mar 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Updated Thu, 02 Mar 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
love cheat on facebook at nainital
फेसबुक पर प्यार - फोटो : demo pic

फेसबुक पर किसी दूसरी लड़की का ‘फेस’ दिखाकर एक युवती एक युवक को धोखा देती रही। प्रेमजाल में फंसा युवक इस कदर दीवाना हुआ कि उसने लड़की से मिले बगैर उससे शादी का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


उधर, माता-पिता को भी बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा। लेकिन शादी के एक दिन पहले किसी ने फोन कर बताया कि युवती ने आत्महत्या कर ली। जब युवक समेत परिजनों ने लड़की के बताए पते पर जाकर खोजबीन की तो पता चला कि वहां उस नाम की कोई लड़की नहीं रहती है। अब युवक को शक हो रहा है कि किसी लड़के ने लड़की की फर्जी आईडी से उसे धोखा दिया है।
विज्ञापन


कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम कमोला निवासी एक युवक के फेसबुक वॉल पर कुछ माह पहले रुद्रपुर निवासी एक ‘युवती’ की फे्रंड रिक्वेस्ट आई। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दोनों में चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ और मोबाइल नंबर भी साझा किए। लगातार बात होने पर दोस्ती प्यार में बदल गई। इस पर दोनों ने शादी करने की ठान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शादी के कार्ड भी बांट दिए

love cheat on facebook at nainital
व‌िवाह - फोटो : demo pic

युवक के परिजनों के मुताबिक युवती ने स्वयं को सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्या बताया। साथ ही शादी में युवक को कार देने का भी वादा किया। युवती ने अपना हाल पता रुद्रपुर और स्थायी पता सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा बताया। उधर, युवक ने युवती से मिले बगैर शादी के लिए हामी भर दी। युवक की जिद के चलते परिजनों को भी झुकना पड़ा। उन्होंने भी लड़की को देखे बगैर शादी की तारीख तय कर दी। युवक के परिजनों ने शादी के कार्ड भी बांट दिए।

वैवाहिक कार्यक्रम के अनुसार युवक के घर में 28 फरवरी को महिला संगीत, एक मार्च को रुद्रपुर बारात ले जाने का कार्यक्रम भी तय हो गया। इसी बीच 27 फरवरी को अचानक युवती के फोन नंबर से युवक के पास किसी का फोन आया कि युवती ने 26 फरवरी को आत्महत्या कर ली है। इस पर युवक के होश उड़ गए।

युवक के परिजनों ने युवती द्वारा बताए गए दोनों पतों पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उस पते पर युवती के नाम का कोई भी नहीं मिला। इस पर युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ। युवक को लग रहा है कि शायद किसी लड़के ने लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे धोखा दिया है। लड़की की आवाज में उससे फोन पर बात की गई। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed