फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loss in business due to Chardham yatra closing

उत्पाद तैयार...पर नहीं खरीदार

Mon, 29 Jul 2013 09:04 AM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
गोपेश्वर/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
loss in business due to Chardham yatra closing

प्रदेश में आई आपदा के बाद से चार धाम यात्रा बंद होने से माणा गांव के ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। यात्रा बंद होने के कारण यहां निवास करने वाले जनजाति के लोग अपने उत्पादों को नहीं बेच पा रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि प्रत्येक वर्ष यात्रा काल में ग्रामीण ऊन से बने टोपी, स्वेटर, पंखी, गुदमा (चुटका) और सब्जियां आदि यात्रियों को बेचकर अच्छी खासी कमाई कर लेते थे।

उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें


भारत-चीन सीमा के पर बसे माणा गांव में जनजाति के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। भोटिया जनजाति के इन परिवारों की आर्थिकी सीधे तौर पर बदरीनाथ यात्रा से जुड़ी है। यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय ऊनी कपड़ों का व्यापार, पशुपालन और खेती पर निर्भर है।
विज्ञापन


इस वर्ष यात्रा बंद होने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आपदा के बाद से प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीण अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गंगा सिंह रावत का कहना है कि ग्रामीणों के तैयार ऊनी कपड़ों पर अब फफूंदी लगने लगी है। माणा निवासी लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह और माहेश्वरी देवी का कहना है कि खेतों में सब्जियां उग रही हैं। लेकिन बदरीनाथ में सन्नाटा पसरा है।


सामान को निचले बाजारों तक पहुंचा सकेंगे
खेतों से सब्जियां बदरीनाथ ले तो जा रहे हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पैदल मार्ग दुरुस्त हो जाए तो सब्जियों और तैयार ऊनी कपड़ों को निचले बाजारों में बेचा जा सकता है। इधर, एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को बदरीनाथ-जोशीमठ मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण तैयार सामान को निचले बाजारों तक पहुंचा सकेंगे।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed