फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in a computer showroom at haridwar

हरिद्वारः चंद्राचार्य चौक के पास कंप्यूटर शोरूम में लाखों की लूट, सीसीटीवी में दिखे चोर

Thu, 10 Oct 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Oct 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
loot in a computer showroom at haridwar
मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेखौफ चोरों ने चंद्राचार्य चौक की पुलिस पिकेट के बगल में स्थित कुमार कांप्लेक्स के एक कंप्यूटर शोरूम से आठ लैपटॉप और तीन लाख की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चार पांच चोर नजर आए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरी की वारदात से व्यापारी वर्ग में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।

विज्ञापन


मध्य हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी निवासी विजय कुशवाहा का कुमार कांप्लेक्स में मैसर्स कंप्यूटर मार्ट के नाम से शोरूम है। रोजाना की तरह बुधवार रात भी वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जब वह शोरूम खोलने पहुंचे तो चैनल गेट खुला देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो शोरूम में पूरा सामान अस्तव्यस्त पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही तीन नए, पांच पुराने लैपटॉप और एक लैपटॉप बैग में रखे करीब तीन लाख रुपये गायब थे। कंप्यूटर व्यवसायी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी योगेश देव और एसएसआई विकास भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।

इस दौरा पता चला कि सुबह करीब छह बजे वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में चार-पांच चोरों के चेहरे कैद हुए हैं और वे कार में सवार होकर आए थे। पुलिस के अनुसार, चैनल गेट के उस स्थान को कटर से काटा गया है, जहां ताले लगे थे। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।

चौकीदार था अवकाश पर
बताया जा रहा है कि कुमार कांप्लेक्स में कोई चौकीदार तैनात नहीं है। एक शोरूम में चौकीदार है, लेकिन वह भी बुधवार को अवकाश पर था। वहीं, कंप्यूटर का शोरूम कांप्लेक्स के अंदर है, इसलिए भी राह चलते किसी व्यक्ति का ध्यान इस तरफ नहीं गया गया और चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। 

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
त्योहारी सीजन में पुलिस पिकेट के बगल में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। घटनास्थल कुमार कांप्लेक्स से चंद्राचार्य चौक पुलिस पिकेट की दूरी बमुश्किल पचास मीटर ही है। इसके बावजूद चोर अपने मकसद में कामयाब रहे यानी हौसला बुलंद चोरों को पुलिस का रत्ती भर खौफ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed