फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Long pending master plans will be made on priority

Dehradun News: लंबे समय से लटके मास्टर प्लान प्राथमिकता पर बनेंगे

Tue, 20 Jan 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Long pending master plans will be made on priority
- नए सचिव आवास आर राजेश कुमार ने संभाली कुर्सी
विज्ञापन


- कहा, हर माह प्राधिकरणों संग बैठक में तैयार होंगी योजनाएं

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के नए सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने प्राथमिकता पर सभी मास्टर प्लान बनाने और इसकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जारी हुए स्थानांतरण आदेश में डॉ. राजेश कुमार को आवास विभाग की कमान सौंपी गई। उन्होंने कहा कि आवास विभाग सभी विकास प्राधिकरणों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेगा। प्राधिकरण के स्तर पर जो भी महत्वपूर्ण योजनाएं शासन में लंबित हैं, उन पर प्राथमिकता पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विकास प्राधिकरणों के साथ माहवार बैठक कर विकास संबंधी योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के कई शहरों के मास्टर प्लान लंबे समय से लटके हुए हैं। इन्हें समयबद्ध पूरा किया जाएगा। इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी और लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में लैंड पूलिंग नीति के तहत लैंड बैंक बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे सरकारी आवासीय योजनाओं के लिए आसानी से भूमि उपलब्ध हो सके और उनके निर्माण में तेजी आ सके। पहले दिन उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण समेत समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों संग बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed