फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections 2024 Uttarakhand results of Tehri and Nainital seats will come first

UK Lok Sabha Elections 2024: सबसे पहले टिहरी और नैनीताल सीट का आएगा परिणाम, इस सीट पर होगी देर से घोषणा

Fri, 31 May 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 May 2024 11:56 AM IST
सार

टिहरी और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में पोस्टल बैलेट कम होने की वजह से सबसे पहले दोपहर एक से दो बजे के बीच इनका परिणाम आ जाएगा। हरिद्वार में मतगणना के राउंड भी बढ़ाए गए हैं, इसलिए परिणाम में देरी होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 Uttarakhand results of Tehri and Nainital seats will come first
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले टिहरी और नैनीताल लोकसभा सीट का परिणाम आ जाएगा। गढ़वाल और अल्मोड़ा का परिणाम पोस्टल बैलेट की गिनती की वजह से और हरिद्वार लोकसभा का परिणाम राउंड बढ़ाने की वजह से देर से आएगा।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 334 टेबल पर ईवीएम से काउंटिंग होगी, जबकि पोस्टल बैलेट की जिम्मेदारी संभालने के लिए 884 टेबल लगेंगे, जिनमें प्रत्येक पर एक एआरओ तैनात होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

अल्मोड़ा और गढ़वाल लोकसभा में सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट
बताया, आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी, जबकि साढ़े आठ बजे से ईवीएम की काउंटिंग भी शुरू हो जाएगी। बताया, टिहरी और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में पोस्टल बैलेट कम होने की वजह से सबसे पहले दोपहर एक से दो बजे के बीच इनका परिणाम आ जाएगा। हरिद्वार लोकसभा मतगणना में कक्ष छोटे होने की वजह से टेबल कम लगी हैं। इसके चलते मतगणना के राउंड करीब 22 तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, इस सीट का परिणाम भी थोड़ा देरी से आएगा। वहीं, अल्मोड़ा और गढ़वाल लोकसभा में सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट हैं, जिनकी गिनती में समय लगेगा। माना जा रहा कि इन दोनों सीटों का परिणाम शाम चार बजे तक आ जाएगा। प्रदेश में करीब एक लाख पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं, तो ईवीएम के जरिए 58 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: तीसरी बार टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, इन स्थानों पर बारिश के आसार

किस सीट पर कितने मतदाता, कितना मतदान

सीट                  मतदाता                      मतदान प्रतिशत

अल्मोड़ा             13,30,627                     48.74

गढ़वाल              13,58,703                    52.42

हरिद्वार              20,08,062                      63.53

नैनीताल              19,86,797                      62.47

टिहरी              15,59,234                           53.76



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed