फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP in charge Dushyant Gautam Press Conference regarding Voting

Elections 2024: उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का दावा, कहा- पांचों सीटें 20 से 25 लाख मतों से जीतेंगे

Wed, 17 Apr 2024 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2024 10:39 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी ने प्रचार के बाद की पूरी तैयारी कर ली है। बूथों पर बस्तों का वितरण कर दिया गया है। अब मतदान के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेना तैयार है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP in charge Dushyant Gautam Press Conference regarding Voting
दुष्यंत गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने लोकसभा की पांचों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा करते हुए कहा, पार्टी 20 से 25 लाख के वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


गौतम बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा, शाम को प्रचार थम जाएगा। पार्टी ने प्रचार के बाद की पूरी तैयारी कर ली है। बूथों पर बस्तों का वितरण कर दिया गया है। अब मतदान के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेना तैयार है। कहा, उत्तराखंड का यह ऐतिहासिक चुनाव है। चुनाव में जीत की नींव उसी दिन पड़ गई थी, जब प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।
विज्ञापन


कहा, राज्य में पहले एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती थी, लेकिन 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को दोबारा भारी बहुमत देकर इस बात पर मुहर लगाई कि भाजपा सरकार देश और समाज हित में काम करती है। भाजपा ने उत्तराखंड बनाया। राज्य आंदोलनकारियों ने विकास का जो सपना देखा था, भाजपा सरकार ने उसे शत प्रतिशत करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गढ़वाल लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग की चेतावनी, जानें क्या है मामला

लेकिन, विकास एक सतत प्रक्रिया है। कहा, भाजपा सरकार में बिजली, सड़क, पानी, कानून व्यवस्था की स्थिति में भारी सुधार हुआ। गौतम ने धामी सरकार के बनाए गए जबरन धर्मांतरण रोकने का कानून, नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, यूसीसी विधेयक और सरकारी व निजी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बनाए गए कानून का जिक्र किया और इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया।

कहा, हर घर में नल व जल, रसोई गैस सिलिंडर और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण भी हमारी सरकार ने दिया। कहा, पर्यटन सेक्टर में उत्साह अलग से दिखाई देता है। इस क्षेत्र में काफी काम हुआ। चारधाम सड़क परियोजना बनीं। केदारनाथ, यमुनोत्री व हेमकुंड के रोपवे बनाए जाने हैं। हेली सेवा का विस्तार हो रहा है। इनसे राज्य में पर्यटन सेक्टर में एक उत्साह दिखाई दिया है।

इस सबको देखते हुए पार्टी के पास चुनाव का फीडबैक बहुत अच्छा है। पार्टी पांचों सीटें भारी बहुमत से जीत रही है। जोशीमठ में एक सभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के भावुक होने पर कांग्रेस के चुटकी लेने से जुड़े प्रश्न पर कहा, कई बार खुशी और उत्साह में भी आंसू निकल जाते हैं। कहा, कांग्रेस चुनाव हार रही है। जब आदमी हारता है तो निराशा होता है और उसके दिमाग में नकारात्मकता आ जाती है। हम प्रचंड बहुमत से अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं, लेकिन फिर भी आखिरी वक्त पूरी ताकत लगाएंगे।

जनसंख्या नियंत्रण और एनआरसी हमारा एजेंडा
भाजपा के संकल्पपत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून और एनआरसी जैसे मुद्दों का जिक्र न होने के सवाल पर भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कहा, इन दोनों मुद्दों पर पार्टी अडिग है और वे पार्टी के एजेंडे में शामिल हैं। इन पर पार्टी आगे बढ़ेगी। पार्टी परिस्थिति के अनुरूप इन पर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed