Elections 2024: उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट से हुआ 94 फीसदी मतदान, 60 लाख को दिलाई गई शपथ
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। अभी तक 94.73 प्रतिशत मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट से 94.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, 60 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जा चुकी है। इस बार उनका लक्ष्य 75 प्रतिशत मतदान का है।
डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया, लोकसभा चुनाव में राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। अभी तक 94.73 प्रतिशत मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका है। यह प्रतिशत अभी और बढ़ेगा। अभी तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2022 से अधिक मतदान हो चुका है।
बताया, अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9,376 मतदाताओं और 2,806 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। 505 आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए आवेदन दिया है। वे 14 और 15 अप्रैल 2024 को मतदान करेंगे। कहा, सी-विजिल के माध्यम से कार्रवाई में उत्तराखंड, देश में तीसरे स्थान पर है।
Election 2024: उत्तराखंड की टिहरी सीट...भाजपा और कांग्रेस भेद नहीं पाए एक दूसरे का दुर्ग
बताया, राज्य में सी-विजिल के माध्यम से 19,532 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका त्वरित निस्तारण किया गया है। नेशनल ग्रीवेंस एड्रसल पोर्टल के माध्यम से लगभग 2,000 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से पांच पर कार्रवाई गतिमान हैं। बाकी सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। राजनीतिक पार्टियों की ओर से 2,666 अनुमतियां मांगी गईं, सभी अनुमतियां छह से सात घंटे में दी गई हैं।
आयोग की ओर से इसके लिए 48 से 72 घंटे का समय दिया जाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की सुविधा को देखते हुए राज्य में कई प्रयास किए गए हैं। राज्य में पहली बार बीएलओ ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदाताओं से संपर्क करने के लिए फोन कॉल के लिए एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वेब कास्टिंग टीम में लगे कार्मिकों को प्रतिदिन 300 रुपये का मानदेय दिया जा रहा है।
बताया, पोलिंग पार्टियों को रहने और बिस्तर की व्यवस्था के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जिलों को धनराशि भी दी गई हैं। ये व्यवस्थाएं जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करवाएंगे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के हो रहे प्रयास
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया, राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में 60 लाख मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई है। पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए सामान ले जाने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, सभी पोलिंग पार्टियों को बैग दिए गए हैं। राज्य में पहली बार पोलिंग बूथों पर बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पीठासीन अधिकारी सीधे संबंधित स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास पूरा विवरण पहले से रहेगा।