फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in rishikesh says workers to say his ram ram to elders

PM Modi In Rishikesh: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया व्यक्तिगत काम...बड़े बुजुर्गों को कहना मेरा राम-राम

Thu, 11 Apr 2024 11:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:36 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की विजय संकल्प रैली में संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने आए कार्यकर्ताओं व लोगों को व्यक्तिगत काम दिया। कहा, आप लोगों को मेरा व्यक्तिगत काम करना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in rishikesh says workers to say his ram ram to elders
पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत काम दिया है। वह काम है हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी का प्रणाम और राम-राम कहना है। बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है। साथ ही नवरात्र का पर्व चल रहा है। उत्तराखंड में देवी-देवताओं की महिमा होती है। अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवा कर मेरी तरफ से प्रणाम करना है।

विज्ञापन


भाजपा की विजय संकल्प रैली में संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने आए कार्यकर्ताओं व लोगों को व्यक्तिगत काम दिया। कहा, आप लोगों को मेरा व्यक्तिगत काम करना है। यह काम चुनाव को लेकर नहीं है। ये मोदी का काम है करोगे। इस पर जनसभा में मौजूद लोग भी सोचने पर मजबूत हो गए कि आखिरकार पीएम मोदी का कौन सा ऐसा व्यक्तिगत काम होगा। लेकिन मोदी के काम को लेकर सभी ने एक स्वर में कहा करेंगे।

विज्ञापन

PM Modi In Rishikesh: 'पहले राम मंदिर, अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्रेस', पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in rishikesh says workers to say his ram ram to elders

मोदी ने अपना पहला काम बताया कि नवरात्रों के पर्व में देवी-देवताओं के मंदिरों में शीश झुकाकर मेरी ओर से प्रणाम करना है। दूसरा काम हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश में आए थे। उन्होंने आपको प्रणाम भेजा है और राम-राम कहा है। बुजुर्गों तक मेरा राम-राम पहुंचाएंगे, तो वह मुझे आशीर्वाद देंगे। यह मेरे लिए ऊर्जा है, इसी ऊर्जा से मुझे आपके लिए जीने की, जूझने की और जीवन खपाने की प्रेरणा देती है। मोदी के इन व्यक्तिगत काम को हर घर के मुखिया या बड़े बुजुर्गों तक उनका संदेश पहुंचाने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed