फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 re petition against Bjp candidate ramesh pokhriyal nomination

भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन को हाईकोर्ट में दोबारा चुनौती

Tue, 09 Apr 2019 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Apr 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 re petition against Bjp candidate ramesh pokhriyal nomination
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन को हाईकोर्ट में दोबारा चुनौती दी गई है। इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होगी। हरिद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा के बागी मनीष वर्मा ने विशेष अनुमति याचिका के जरिये निशंक के नामांकन को चुनौती दी है। बता दें कि पूर्व में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच उक्त याचिका को खारिज कर चुकी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक सरिता आर्य के नामांकन को चुनौती वाली याचिका का हवाला देते हुए निशंक की याचिका को खारिज किया था। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि नामांकन को चुनौती नहीं दी जाएगी, बल्कि चुनाव को चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

तथ्य छिपाने का लगाया आरोप

बता दें कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देहरादून निवासी मनीष वर्मा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि डॉ. निशंक ने नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मिले सरकारी आवास और अन्य सुविधाओं के बकाए को लेकर तथ्य छिपाया है।  

निशंक ने अपनी बेटी के बैंक खातों का उल्लेख नहीं किया है। निशंक ने दिल्ली स्थित सांसद आवास का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट लगाया है। इसकी निर्वाचन अधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन निशंक ने वहां अपने जवाब में कहा कि उनकी बेटी उन पर निर्भर नहीं है। वे अभी भी सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed