उत्तराखंड में रोड शो कर सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई बड़े दिग्गजों के आने की भी उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ कांग्रेस ने प्रचार की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी तराई से लेकर भाबर (हल्द्वानी) तक रोड शो कर सकती हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री को भी तराई बुलाया जा सकता है।
पिछले सप्ताह दिल्ली और देहरादून में हुई बैठक में प्रदेश के नेताओं ने प्रियंका गांधी का रोड शो कराने की बात कही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाने की भी योजना है।
तीनों नेताओं की तराई में जनसभा कराई जाएगी। तराई में तीनों नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रम रखे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के भीतर उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर कवायद चल रही है। गठबंधन होने की स्थिति में तो प्रियंका का आना मुमकिन हो सकता है।
गठबंधन न होने की स्थिति में प्रियंका को उत्तर प्रदेश में फोकस करना होगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बताया कि प्रदेश स्तर से हाईकमान को प्रियंका गांधी के रोड शो समेत अन्य नेताओं को प्रचार के लिए आग्रह किया जाएगा।