लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 47 हजार जवानों का पुलिस बल देगा सुरक्षा की गारंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पांच संसदीय सीटों टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में करीब 47 हजार सुरक्षाकर्मियाें को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल, पीएसी, सिविल पुलिस, वन रक्षक और होमगार्ड शामिल है।
अर्द्धसैनिक बल- 65 कंपनी
पीएसी - 25 कंपनी, एक प्लाटून
सिविल पुलिस- 16000
होमगार्ड- 17596
पीआरडी- 4100
वन रक्षक- 1509
राज्य में 11220 पोलिंग पार्टी
आठ मार्च- 29 पोलिंग पार्टी अति दुर्गम क्षेत्र पहुंचीं
नौ मार्च- दुर्गम क्षेत्र में 1692 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
10 मार्च- 9508 पोलिंग पार्टियां बुधवार को होंगी रवाना
हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बड़ा योगदान है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि राज्य में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि विश्व में भारत सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। यहां का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस पर गर्व करना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में संविधान में हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव ड्यूटी में लगे शत-प्रतिशत पुलिसकर्मियों को मताधिकार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
चुनाव में ड्यूटी करेंगे 300 एसडीआरएफ जवान
लोकसभा चुनाव में एसडीआरएफ के 300 के करीब जवान चुनाव ड्यूटी करेंगे। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि खासतौर से एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों को दो-दो की टीम में पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
85 बैरियर लगाकर प्रदेश की सीमाएं सील
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने बताया कि प्रदेश की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू करा दी गई है। प्रदेशभर में 85 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें देहरादून में यूपी और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर 10 बैरियर लगे हैं। उधमसिंह नगर जिले में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत से जुड़ी 50 सीमाओं पर बैरियर लगे हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल से लगी शिमला और बिजनौर की सीमा भी सील की गई है।
सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सभी पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर पहुंच जाएंगी।
मतदान के दिन सबसे पहले 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रत्येक बूथ पर मॉक पोल होगा। जिसमें 50 वोट डाले जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी व उनके पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। मॉक पोल के सभी मतों को निरस्त करने के बाद मतदान शुरू किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर लाइव टेलीकास्ट और सीसीटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की जाएगी। साथ ही सीआरपीएफ व प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं आज भी शेष पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं।