फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Police force will provide 47 personnel security

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 47 हजार जवानों का पुलिस बल देगा सुरक्षा की गारंटी

Wed, 10 Apr 2019 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Apr 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Police force will provide 47 personnel security
मतदान सुरक्षा में तैनात रहेंगे हजारों जवान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की पांच संसदीय सीटों टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में करीब 47 हजार सुरक्षाकर्मियाें को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल, पीएसी, सिविल पुलिस, वन रक्षक और होमगार्ड शामिल है। 

विज्ञापन

 

अर्द्धसैनिक बल- 65 कंपनी
पीएसी - 25 कंपनी, एक प्लाटून
सिविल पुलिस- 16000
होमगार्ड- 17596
पीआरडी- 4100
वन रक्षक- 1509

राज्य में 11220 पोलिंग पार्टी 
आठ मार्च- 29 पोलिंग पार्टी अति दुर्गम क्षेत्र पहुंचीं
नौ मार्च- दुर्गम क्षेत्र में 1692 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
10 मार्च- 9508 पोलिंग पार्टियां बुधवार को होंगी रवाना

हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बड़ा योगदान है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि राज्य में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि विश्व में भारत सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। यहां का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस पर गर्व करना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में संविधान में हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव ड्यूटी में लगे शत-प्रतिशत पुलिसकर्मियों को मताधिकार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में ड्यूटी करेंगे 300 एसडीआरएफ जवान

लोकसभा चुनाव में एसडीआरएफ के 300 के करीब जवान चुनाव ड्यूटी करेंगे। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि खासतौर से एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों को दो-दो की टीम में पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।


85 बैरियर लगाकर प्रदेश की सीमाएं सील 
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने बताया कि प्रदेश की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू करा दी गई है। प्रदेशभर में 85 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें देहरादून में यूपी और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर 10 बैरियर लगे हैं। उधमसिंह नगर जिले में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत से जुड़ी 50 सीमाओं पर बैरियर लगे हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल से लगी शिमला और बिजनौर की सीमा भी सील की गई है।

विज्ञापन

सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सभी पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर पहुंच जाएंगी।


मतदान के दिन सबसे पहले 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रत्येक बूथ पर मॉक पोल होगा। जिसमें 50 वोट डाले जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी व उनके पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। मॉक पोल के सभी मतों को निरस्त करने के बाद मतदान शुरू किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर लाइव टेलीकास्ट और सीसीटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की जाएगी। साथ ही सीआरपीएफ व प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं आज भी शेष पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed