{"_id":"5cae0619bdec22141d19f6e6","slug":"lok-sabha-elections-2019-paralympic-sutler-manoj-will-arrive-uttarakhand-from-dubai-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: मतदान के लिए दुबई से उत्तराखंड पहुंचेंगे अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: मतदान के लिए दुबई से उत्तराखंड पहुंचेंगे अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार
Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
मनाेज सरकार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अर्जुन अवार्ड प्राप्त पैराबैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए दुबई से पहुंचेंगे। वह बुधवार देर रात दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टॉप्स के तहत भारत के जिन पांच पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन किया है, उनमें रुद्रपुर की बंगाली कॉलोनी निवासी अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी मनोज सरकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टॉप्स के तहत तुर्की में आयोजित तुर्किश ओपन पैरा बैडमिंटन में प्रतिभाग करने के बाद वह दुबई में प्रतिभाग करने गए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बुधवार को मनोज सरकार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने फोन पर बताया कि बुधवार देर रात वह रुद्रपुर पहुंच जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह वह रुद्रपुर में मतदेय स्थल पर मतदान करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन