लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 77 लाख से अधिक मतदाता करेंगे पांच सीटों पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 77 लाख 17 हजार 126 मतदाता पांच संसदीय सीटों का फैसला करेंगे। निर्वाचन विभाग ने लोक सभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में 88 हजार 600 सर्विस मतदाता हैं।
हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है। अभी मतदाताओं की संख्या इजाफा हो सकता है। वर्ष 2014 की तुलना में इस बार नौ लाख मतदाता बढ़े हैं।
लोक सभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राज्य निर्वाचन विभाग भी निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने को तैयार है। प्रदेश के पांच संसदीय क्षेत्र हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व अल्मोड़ा में 22 फरवरी 2019 तक कुल मतदाताओं की संख्या 77 लाख 17 हजार 126 थी।
इसमें सबसे ज्यादा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में 18 लाख तीन हजार 950 मतदाता हैं। कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान चलाया था।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई। इसके बावजूद भी यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वह अपना नाम दर्ज करा सकता है।
लोक सीट विधानसभा क्षेत्र मतदाता (वर्ष 2014) मतदाता(वर्ष 2019)
टिहरी गढ़वाल 14 1276589 1465475
पौड़ी 14 1202944 1337306
अल्मोड़ा 14 1206148 1321658
नैनीताल 14 1538274 1788737
हरिद्वार 14 1557229 1803950
....................................................................................................
नोट-मतदाता संख्या 22 फरवरी 2019 तक