फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 home minister rajnath singh pithoragarh rally live

चुनाव 2019 : उत्तराखंड में गरजे राजनाथ सिंह, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Mon, 01 Apr 2019 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 home minister rajnath singh pithoragarh rally live
कार्यक्रम में राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में राजनाथ सिंह कांग्रेस पर खूब गरजे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। तय कार्यक्रम से करीब एक घंटा देरी से गृह मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री 10.45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचने वाले थे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने लगभग 25 मिनट सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद पर्वतीय राज्य उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है। अटल आयुष्मान योजना शुरू करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। कहा कि राज्य के हर परिवार को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की मौत पर सरकार से लाशों की संख्या पूछी गई। आतंकियों की लाशें गिनने का काम चील और गिद्ध करते हैं। कांग्रेस पर धावा बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आंख में धूल झोंककर राजनीति की। भाजपा जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करती है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। सरकार चलाने का हुनर भाजपा जानती है। उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही वीरों की और स्वाभिमानियों की भूमि है।
विज्ञापन


इसके बाद राजनाथ सिंह गोपेश्वर में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक मंत्री के भी दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। मोदी सरकार ने पांच साल में भारत के सम्मान और प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिलाया है। राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को लेकर नसीहत दी कहा कि पहली गोली हमारी तरफ से नहीं चलेगी, लेकिन गलती की तो जबाब में गोलियों का हिसाब नहीं होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल स्वस्थ्य मिशन योजना से हर गरीब को फायदा मिल रहा है। ऑलवेदर रोड व रेल परियोजना से उत्तराखंड का विकास होगा। उन्होंने पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को जुझारू कार्यकर्ता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे मुद्दे

उत्तराखंड की अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर सीमांत जिले के मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है। वहीं आज उनकी रैली रुड़की के झबरेड़ा और चमोली जिले के गोपेश्वर बस स्टेंड में भी होगी।

पिथौरागढ़ जिले में पूर्व सैनिकों और सैन्य की पृष्ठभूमि से जुड़े मतदाता अधिक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पहुंचे पीएम मोदी ने भी पूर्व सैनिकों के नाम पर ही वोट मांगे थे। इस बार भी मोदी रुद्रपुर में आयोजित रैली में उत्तराखंड को सैनिक धाम बता चुके हैं। हवाई सेवा, सीमा सुरक्षा का मुद्दा यहां महत्वपूर्ण है और यही देखते हुए भाजपा ने राजनाथ सिंह का रुख इस ओर किया है।

उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल

आगामी दो अप्रैल यानी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल देहरादून में रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने यह जानकारी दी।

भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस का झूठ गैंग काम कर रहा है। जिसके द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ झूठी बाते फैलाई जा रही हैं। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल का आंकड़ा गलत पेश किया गया। कांग्रेस सोनिया गांधी की लोकसभा में उपस्थिति का आंकड़ा देख ले। कांग्रेस बताए राज्यसभा सांसद राजबब्बर क्यों लापता हैं। माला राज्यलक्ष्मी शाह ने विकास की कई योजनाएं शुरू की हैं। 

उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल देहरादून में रहेंगे। वह हल्द्वानी, अल्मोड़ा और देहरादून में लोकसभा संचालन समिति की बैठक लेंगे। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा दो अप्रैल को नैनबाग, चाका और बड़कोट में जनसभा करेंगे। तीन अप्रैल को पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी थराली, कपकोट और चंबा में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed