फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Col ajay kothiyal denied to fight election with any national party

कर्नल कोठियाल ने राष्ट्रीय पार्टियों से चुनाव लड़ने से किया इंकार, बीजेपी के पैनल में शामिल था नाम

Sun, 24 Mar 2019 01:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Col ajay kothiyal denied to fight election with any national party
कर्नल अजय कोठियाल(रिटायर्ड) - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी सीट से लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटे कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वे भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर हाथ आजमा सकते हैं। बता दें कि कर्नल कोठियाल का नाम बीजेपी के पैनल में भी शामिल था। वहीं उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चाएं थी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि वे अब यूथ फाउंडेशन के कामों को ही आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार न करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति की भाषा नही आती, मैं सिर्फ विभिन्न माध्यमों से राज्य के विकास में कार्य कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed