फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp Star campaigners list announced

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, ये बड़े नाम शामिल

Sat, 23 Mar 2019 08:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Mar 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp Star campaigners list announced
अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने के साथ भाजपा ने प्रचार गरमाने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार उत्तराखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय नेता उत्तराखंड में चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दूसरे प्रांतों में भी स्टार प्रचारक बनाया है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे 28 मार्च से 17 मई के बीच प्रचार के लिए कार्यक्रम देने की अपेक्षा की है। 
विज्ञापन

 

भाजपा के लिए ये केंद्रीय नेता भी करेंगे प्रचार

केंद्रीय मंत्रियों में अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, थावर चंद्र गहलोत, जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, उमा भारती, स्मृति ईरानी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, श्याम जाजू, हेमा मालिनी, शाहनवाज हुसैन शामिल हैं।

हिमाचल, यूपी, हरियाणा के सीएम भी गरमाएंगे प्रचार
उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी प्रदेश में चुनावी सभाएं करेंगे। 
 

त्रिवेंद्र, भट्ट, खंडूड़ी, कोश्यारी भी स्टार प्रचारकों में

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का भी नाम शामिल है। उनके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्या, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, रेखा आर्या, डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, गिरीराज सिंह बिष्ट व बलराज पासी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

निर्वाचन आयोग को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए ये सभी स्टार प्रचारक समय-समय पर आएंगे। उनके हिसाब से उनके कार्यक्रम लगाए जाएंगे।

- पुनीत मित्तल, निर्वाचन आयोग से संपर्क प्रमुख भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed