फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Saurabh Bahuguna is only minister who got more votes than last election

Uttarakhand: पिछले चुनाव से ज्यादा वोट दिलाने में सौरभ बहुगुणा इकलौते मंत्री, बाकी कोई नहीं दिखा सका कमाल

Fri, 07 Jun 2024 01:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Jun 2024 01:44 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी के सभी मंत्रियों की विधानसभा सीटों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली है। उन्होंने माना कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को कम वोट मिले हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Saurabh Bahuguna is only minister who got more votes than last election
सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा धामी मंत्रिमंडल के इकलौते सदस्य हैं, जिनकी विधानसभा सितारगंज सीट पर भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव से अधिक वोट हासिल हुए। यह कमाल बाकी कोई मंत्री नहीं दिखा सका। अलबत्ता कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपनी विधानसभा ऋषिकेश में भाजपा को सबसे अधिक बढ़त दिलाने वाले मंत्री हैं।

विज्ञापन

बेशक उनकी विधानसभा में भाजपा को 2019 की तुलना में इस बार कम वोट मिले। मतगणना की रिपोर्ट के बाद आंकड़ों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी के सभी मंत्रियों की विधानसभा सीटों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली है। उन्होंने माना कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को कम वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन

चुनाव के आंकड़ों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं
हालांकि, भट्ट का कहना है कि दोनों चुनाव के आंकड़ों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन पार्टी मंत्रियों की सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। जहां तक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की विधानसभा में भाजपा के प्रदर्शन का प्रश्न है तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सितारगंज में 55,822 वोट प्राप्त हुए थे और कांग्रेस से पार्टी की जीत का अंतर 27,775 वोटों का था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धोखा:  ‘मेरा पति समलैंगिक है, रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश...’, युवती बोली- संस्कारी लड़का निकला ऐसा

2024 के लोस चुनाव में सौरभ की सीट पर 59,612 वोट प्राप्त हुए जो पिछले चुनाव की तुलना में ,3790 वोट अधिक हैं। उनकी सीट पर कांग्रेस पर भाजपा की बढ़त बढ़कर 31,296 हो गई। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की सीट पर भाजपा की जीत का अंतर बाकी सभी मंत्रियों की सीटों से ज्यादा रहा। अग्रवाल की ऋषिकेश सीट पर भाजपा को 66,943 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस 15,019 पर सिमट गई।

इस तरह वोटों का अंतर 51,924 वोटों का रहा, लेकिन 2019 की तुलना में अग्रवाल की सीट पर भाजपा को इस बार कम वोट मिले। 2019 में भाजपा ने ऋषिकेश में 77,588 वोट प्राप्त किए और उसकी जीत का अंतर 63,219 वोटों का रहा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed