फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Congress made strategy for Tehri Seat victory

Mission 2024: कांग्रेस के दिग्गजों ने बनाई टिहरी फतह की रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र

Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने चुनावी अनुभवों को साझा किया और कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करने का मंत्र दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Congress made strategy for Tehri Seat victory
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस के दिग्गजों ने टिहरी फतह कर राज परिवार के वर्चस्व को तोड़ने की चुनावी रणनीति बनाई। वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्येक बूथ पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित एक होटल में टिहरी संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता टिहरी सीट से पार्टी के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने की। बैठक में पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी सीट से पार्टी को जीत दिलाने के लिए शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। निश्चित ही कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से टिहरी सीट में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: चुनाव से पहले ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को DA की सौगात, 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने चुनावी अनुभवों को साझा किया और कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करने का मंत्र दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने टिहरी से मजबूत और अनुभवी प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव में उतारा है। बैठक में चुनावी रूपरेखा और रणनीति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, विधायक प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, टिहरी जिला अध्यक्ष राकेश राणा, राजेंद्र शाह, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, सूरत सिंह राणा, पूर्व सचिव महेश जोशी, दीपक बिज्लवाण, विनोद चौहान, प्रदीप डोभाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed