फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP jumped by 33 percent in four Lok Sabha elections in 20 years

Lok Sabha Election 2024: बीस साल में भाजपा ने लगाई 33 फीसदी की छलांग, चुनावी रणनीति को दी लगातार धार

Fri, 22 Mar 2024 12:01 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

चार लोस चुनावों में 28 फीसदी से 61 फीसदी तक भाजपा का वोट प्रतिशत पहुंचा है। अन्य दलों के वोटों में सेंध लगाने के बाद अब कांग्रेस का वोट बैंक पार्टी के निशाने पर है। प्रदेश में हुए चुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 30 फीसदी से कभी कम नहीं रहा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP jumped by 33 percent in four Lok Sabha elections in 20 years
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की राजनीतिक जमीन पर पिछले 20 वर्षों में हुए चार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 33 फीसदी वोटों का इजाफा कर लंबी छलांग लगाई। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त खाने के बाद भाजपा ने अपनी सांगठनिक ताकत को न सिर्फ बढ़ाया, बल्कि चुनावी रणनीति को लगातार धार दी।

विज्ञापन

इसका परिणाम यह रहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में उसका जो वोट प्रतिशत 28 फीसदी के आसपास सिमट गया था, 2019 के लोस चुनाव में उसे लंबी छलांग लगाते हुए 61 फीसदी तक पहुंचा दिया। सियासी जानकारों का मानना है कि भाजपा ने हर चुनाव में सुनियोजित तरीके से बसपा, सपा और अन्य दलों के वोट बैंक में सेंध लगाकर अपना ग्राफ बढ़ाया।

विज्ञापन

अब वह 2024 के लोस चुनाव में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी है और इस बार उसके निशाने पर कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक है। लगातार दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेशक मात खा रही है फिर भी भाजपा उसकी जड़ों को नहीं हिला पाई है। इसकी तस्दीक इस तथ्य से हो जाती है कि राज्य बनने के बाद अब तक हुए सभी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 30 फीसदी से कभी कम नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 फीसदी वोट बढ़ाने के लिए अब कांग्रेस में सेंध

2024 के लोस चुनाव में भाजपा ने 75 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। यानी उसका 2019 की तुलना में 14 फीसदी वोट बढ़ाने इरादा है। इसे संकल्प को पूरा करने के लिए उसने कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक सेंध लगाने की रणनीति बनाई है, इसलिए लोकसभा चुनाव आते ही उसने कांग्रेस को मुख्य निशाने पर रखते हुए उसके जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का अभियान छेड़ा है।

विधायक और पूर्व विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस

अभियान के तहत भाजपा ने टिहरी और गढ़वाल लोस सीटों पर कांग्रेस को बड़े झटके दिए हैं। टिहरी लोस में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद गढ़वाल सीट पर उसने बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी को भी पार्टी से जोड़ दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने कांग्रेस के हर उस नेता को टारगेट किया, जिसका अपने क्षेत्र विशेष में आधार है। सियासी हलकों में यह चर्चा खासी गर्म है कि आने वाले दिनों में पार्टी के कुछ विधायक और बड़े नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा को लगता है कि कांग्रेस के इन नेताओं के पार्टी में आने से उसका 75 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी।

 

मोदी लहर में बढ़ गए वोट

भाजपा 2024 के लोस चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने के संकल्प के साथ उतरी है। पिछले पांच लोस चुनाव के नतीजों का विश्लेषण करने के बाद यह तथ्य सामने आता है कि 2009 के लोस चुनाव में 28.29 फीसदी वोटों तक सिमटी भाजपा के वोट बैंक में 33.37 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 40.98 प्रतिशत वोट लिए थे। वर्ष 2014 के लोस चुनाव में उसका वोट बैंक बढ़कर 55.93 प्रतिशत हो गया। 2019 लोस चुनाव में यह 61.66 प्रतिशत तक पहुंच गया।

2004 से 2019 तक वोट प्रतिशत की स्थित

दल  सीटें  वोट प्रतिशत
भाजपा 03 40.98
कांग्रेस 01 38.31
बसपा 0  6.77
अन्य 0 13.98


2009

भाजपा 0 28.29
कांग्रेस 05 36.11
बसपा 0 12.75
अन्य 0   22.85


2014

भाजपा 05   55.93
कांग्रेस 00  34.40
बसपा 00  4.78
अन्य 00 4.89


2019

भाजपा 05 61.66
कांग्रेस 00      31.73
बसपा 00      4.52
अन्य 00   2.09

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed