फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Election 2024 congress candidates list in uttarakhand Lok Sabha Five seats Haridwar Nainital

Lok sabha election 2024: हरिद्वार और नैनीताल को लेकर फंसी कांग्रेस, हाई पावर कमेटी के पाले में गेंद

Wed, 20 Mar 2024 01:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:24 PM IST
सार

पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। उधर, कांग्रेस में हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीटों पर टिकट को लेकर मारामारी जारी है। उम्मीद है आज कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दे।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024 congress candidates list in uttarakhand Lok Sabha Five seats Haridwar Nainital
प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करतीं प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल सीट पर फंस गई है। प्रत्याशियों के नामों पर अंदरखाने माथापच्ची चल रही है, लेकिन फैसला अटका हुआ है। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड को शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा नामांकन की तैयारी में जुट गई है, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का पेच फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना जताई जा रही थी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। लेकिन अभी प्रत्याशियों पर फैसला अटका हुआ है। पार्टी नेताओं में आपसी खींचतान के कारण प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़ें। वहीं, नैनीताल सीट से यशपाल आर्य, महेंद्र पाल, रणजीत रावत के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे
प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक में प्रत्याशी तय किए जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से उत्तराखंड को बाहर रखा गया है। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के प्रत्याशी नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर अड़ंगा

प्रदेश प्रभारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं की टोह ली
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने हरिद्वार व नैनीताल सीट पर एक बार फिर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी नेताओं की टोह ली। इसके साथ ही चुनाव रणनीति और प्रबंधन पर चर्चा की। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed