फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha election 2024: Along with BJP and Congress BSP and UKD are also preparing to contest elections

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे भाजपा के विरोधी

Wed, 13 Mar 2024 10:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Mar 2024 10:43 AM IST
सार

बसपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी इस हफ्ते कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी दो मैदानी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का विचार बनाया है।

विज्ञापन
Lok sabha election 2024: Along with BJP and Congress BSP and UKD are also preparing to contest elections
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बेशक अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन राज्य में तकरीबन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पांच में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और बाकी दो सीटों पर वह कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस में भी भाजपा की तरह दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है।  बसपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी इस हफ्ते कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। समाजवादी पार्टी ने भी दो मैदानी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का विचार बनाया है। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा था।
विज्ञापन


भाजपा के विरोधी राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ने की तैयारी को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि राज्य में वे एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ सीटों पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी खड़ा करने के कयास लगाए जा रहे थे। पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा तैयारियों के मामले में अभी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे है। पार्टी टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उसके हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर जल्द उम्मीदवार घोषित होने की संभावना है। कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है। वामपंथी दल भी दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में भाजपा और कांग्रेस के बीच था सीधा मुकाबला
2019 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर बसपा, यूकेडी समेत कई दलों ने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही हुआ। इस चुनाव में सपा बेशक हरिद्वार और नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रही है, लेकिन पिछले चुनाव में उसका एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। बसपा ने गढ़वाल सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

2019 में किस सीट पर किस दल को कितने फीसदी वोट मिले
 

संसदीय क्षेत्र भाजपा  कांग्रेस बसपा अन्य
टिहरी   64.3  30.11 0.52  5.07
गढ़वाल 67.78  27.31 - 4.91
अल्मोड़ा  63.54    30.25 4.75 4.75
नैनीताल 61.24 34.35 2.26 2.15
हरिद्वार  52.28 31.96 13.63 2.13

नोट: आंकड़े प्रतिशत में, स्रोत- चुनाव आयोग

भाजपा जल्द बची हुईं दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देगी। पांचों सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतने की हमारी पूरी तैयारी है। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा। - करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

उक्रांद लोकसभा की सभी पांचों सीटों से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। -विजय बौड़ाई, केंद्रीय महामंत्री उक्रांद

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics:  केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय

बसपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। जल्द हम प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। - चौधरी शीशपाल, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा

हमने दो लोस सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का इंतजार है। -शंभूनाथ पोखरियाल, प्रदेश अध्यक्ष सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed