फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   uttarakhand Lok sabha election 2019 will held in uttarakhand on 11th april

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड की 5 लोस सीटों पर 11 अप्रैल को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

Thu, 04 Apr 2019 06:15 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: kapil sharma Updated Thu, 04 Apr 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok sabha election 2019 will held in uttarakhand on 11th april
चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। उत्तराखंड की पांच सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में पहले चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। 23 मई को देशभर के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखंड राज्य की पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी सीट पर 77 लाख 17 हजार 126 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें करीब 88 हजार से अधिक सर्विस मतदाता है। 11235 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

 

बता दें कि वर्ष 2014 में हुए आमचुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को मात दी थी।

पौड़ी गढ़वाल सीट पर भाजपा के भुवनचंद्र खंडूरी ने कांग्रेस के हरक सिंह रावत को, हरिद्वार सीट पर भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की रेणुका रावत को, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा और टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराकर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख मुद्दे:
उत्तराखंड में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रदेश में 9.50 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। पलायन दूसरा बड़ा मुद्दा है। रोजगार के अभाव में 734 गांव आबादी विहीन हो चुके हैं। इसके अलावा भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक, भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस, आर्थिक आरक्षण, किसान पेंशन, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को भुना रही है। वहीं कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी, भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का दावा फेल होने और लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा बनाया है।

प्रमुख चेहरे:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा और भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एआईसीसी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed