फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Locust Attack: Agriculture Department Alert in Uttarakhand, Suggestion for make noise for safe by Locust

Locust Attack: उत्तराखंड में टिड्डी दल के हमले की आशंका पर अलर्ट, किसानों को पटाखे फोड़ने की सलाह

Sun, 28 Jun 2020 06:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 06:16 PM IST
सार

  • कृषि विभाग की बैठक में फील्ड कर्मियों को क्षेत्र में बने रहने के निर्देश
  • फायर ब्रिगेड के वाहनों के लिए एसडीएम को पत्र  

विज्ञापन
Locust Attack: Agriculture Department Alert in Uttarakhand, Suggestion for make noise for safe by Locust
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के कई राज्यों में आतंक मचाने वाले टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते उत्तराखंड में भी कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। कोटद्वार में फील्ड कर्मचारियों को क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी आरके गहलोत ने रविवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों से सभी क्षेत्रों में इस संबंध में बैनर लगाने को कहा, ताकि किसानों को जागरूक किया जा सके। कहा कि सभी केंद्रों में कीटनाशक उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विज्ञापन

ध्वनि विस्तार यंत्रों को बजाने के निर्देश

साथ ही काश्तकारों को स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन काश्तकारों के पास स्प्रे मशीन नहीं है, वे विभाग से अनुदान पर स्प्रे मशीनें खरीद सकते हैं। उन्होंने टिड्डी दल का हमला होने पर काश्तकारों को ध्वनि विस्तार यंत्रों ढोल, डीजे, मोटरसाइकिल के साइलेंसर, थाली, कनस्तर आदि बजाने और पटाखे फोड़ने की सलाह दी।

अधिकारियों का कहना है कि जिन काश्तकारों के पास ट्रैक्टर चालित मशीनें हैं, वे मशीनों को तैयार रखें और खाली खेत में पानी भरकर रखें। बताया जा रहा है कि इन उपायों से  टिड्डी दल भाग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed