फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand: Saturday and sunday Lockdown in Four Districts depend on DM Report

Lockdown In Uttarakhand: शनिवार-रविवार का लॉकडाउन डीएम की रिपोर्ट पर निर्भर, शुक्रवार को जारी होगा आदेश

Thu, 23 Jul 2020 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jul 2020 09:51 PM IST
सार

  • शासन ने जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी, शुक्रवार को जारी होगा आदेश

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: Saturday and sunday  Lockdown in Four Districts depend on DM Report
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इस हफ्ते भी शनिवार और रविवार को चार मैदानी जनपदों में संपूर्ण लॉकडाउन होगा कि नहीं, अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद शासन लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी करेगा। सबकुछ जिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर है। यदि उन्होंने लॉकडाउन की जरूरत जताई तो शासन स्तर आदेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: गुरुवार को मिले 145 कोरोना पॉजिटिव, 5400 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार तक प्रदेश में कोविड पाजिटिव की संख्या 5300 पहुंच चुकी थी। एक ही दिन में 451 मामले सामने आए। इनमें से बड़ी संख्या मामले मैदानी जिलों से ही हैं।

मामलों में बढ़ोतरी होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन

कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा होने से शासन ने एहतियात के तौर पर पिछले हफ्ते शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया। साथ ही यह भी संकेत दिए कि यदि मामलों में बढ़ोतरी होगी तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा।

पिछले चार दिनों में कोरोना पाजिटिव के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए इस हफ्ते भी दो दिन लॉकडाउन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
-उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed