Lockdown In Uttarakhand: शनिवार-रविवार का लॉकडाउन डीएम की रिपोर्ट पर निर्भर, शुक्रवार को जारी होगा आदेश
- शासन ने जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी, शुक्रवार को जारी होगा आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में इस हफ्ते भी शनिवार और रविवार को चार मैदानी जनपदों में संपूर्ण लॉकडाउन होगा कि नहीं, अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट आने के बाद शासन लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी करेगा। सबकुछ जिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर है। यदि उन्होंने लॉकडाउन की जरूरत जताई तो शासन स्तर आदेश जारी हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: गुरुवार को मिले 145 कोरोना पॉजिटिव, 5400 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार तक प्रदेश में कोविड पाजिटिव की संख्या 5300 पहुंच चुकी थी। एक ही दिन में 451 मामले सामने आए। इनमें से बड़ी संख्या मामले मैदानी जिलों से ही हैं।
मामलों में बढ़ोतरी होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन
कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा होने से शासन ने एहतियात के तौर पर पिछले हफ्ते शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया। साथ ही यह भी संकेत दिए कि यदि मामलों में बढ़ोतरी होगी तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा।
पिछले चार दिनों में कोरोना पाजिटिव के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए इस हफ्ते भी दो दिन लॉकडाउन की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
-उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन