फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Local people and hoteliers have protested against

Dehradun News: टैक्सी संचालकों ने मनमाने ढंग से बढ़ाया किराया

Sat, 09 Mar 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Local people and hoteliers have protested against
I- होटल व्यवसायी और स्थानीय लोगों ने किया विरोधI
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन के किराया बढ़ाने पर स्थानीय लोगाें और होटल व्यवसायियों ने विरोध किया है। उन्होंने इसकी शिकायत परिवहन विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है।


चकराता और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने मिलकर टैक्सी यूनियन का गठन किया। टैक्सी मालिकों ने अपने हिसाब से किराया भी तय कर लिया। टूरिस्ट डेवलपमेंट और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिंगबर सिंह चौहान, प्रशांत, वरुण सिंह, अमित, शुभम, रोहन आदि का कहना है कि टैक्सी यूनियन ने जो दरें तय की हैं, वह बहुत ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि चकराता से टाईगर फॉल के लिए 1800 रुपये, कनासर के लिए 2200 रुपये, लाखामंडल 3000 हजार और चकराता से महज 12 किमी दूर स्थित रामताल गार्डन के लिए 1000 किराया निर्धारित किया है। लोखंडी के लिए 1800 रुपये का किराया तय किया गया है। उन्होंने कहा कि किराये की नई दराें से पर्यटकों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कई पर्यटक इसे लेकर कई बार होटल मालिकों से शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने मानकों के अनुरूप किराया निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन




I
I

Iफिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। राज्य परिवहन प्राधिकरण किराया निर्धारित करता है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
I

I
I

Iरावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed