फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loan of 50 lakhs on the documents of another, four nominated

दूसरे के दस्तावेज पर लिया 50 लाख का लोन, चार नामजद

Sat, 14 Sep 2019 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Loan of 50 lakhs on the documents of another, four nominated
देहरादून। दस्तावेज किसी और के। 50 लाख रुपये का लोन किसी और के नाम पास कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ही धमकी दे डाली। एसएसपी के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने एलआईसी हाउसिंग ब्रांच के हेड समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कौलागढ़ रोड निवासी समर्थ अग्रवाल ने एसएसपी अरुण मोहन जोशी से मिलकर बताया कि दो साल पहले उसने हाउसिंग लोन के लिए एलआईसी हाउसिंग पैनल में शामिल सचिन राजपूत और उसके सहयोगी रजत से संपर्क किया था। आश्वासन मिलने पर सभी कागजात जमा कराए गए। लोन दिलाने के एवज में सचिन और रजत ने दो लाख रुपये लिए। लेकिन जब लोन नहीं मिला तो समर्थ ने पैसे वापस मांगे। लेकिन, सचिन ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। आरोप लगाया कि ब्रांच हेड आदि से सांठगांठ कर सचिन और रजत ने उसके दस्तावेज पर कैलाश चंद जोशी नाम के व्यक्ति को 50 लाख रुपये का हाउसिंग लोन जून-2019 में पास कर दिया। ब्रांच हेड से मिलकर उसने इसका विरोध जताया। लेकिन, आरोपियों ने उसे ही ‘जो तुमसे हो कर लेना’ की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

इस पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने डालनवाला पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलआईसी हाउसिंग ब्रांच के हेड समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed