फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Live oath ceremony of cm uttarakhand

उत्तराखंड में लहराया भगवा, PM मोदी के सामने त्रिवेंद्र रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Sat, 18 Mar 2017 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Mar 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Live oath ceremony of cm uttarakhand
उत्तराखंड का नवगठित मंत्रिमंडल - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्तराखंड राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने प्रदेश के नवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद व गोप‌नियता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री ने राज्य के नए सीएम और सभी मंत्रियों को बधाई दी।

विज्ञापन


शनिवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में सूबे के नए मुखिया के साथ सात कैबिनेट और दो राज्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली। दोपहर तीन बजे देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


वहीं राज्‍य मंत्री के रूप में विधायक रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने शपथ ली। नए मुख्यमंत्री और नौ म‌ंत्रियों का शपथ ग्रहण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दिल्ली रवाना हो गए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शनिवार की शाम को उत्तराखंड की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली

Live oath ceremony of cm uttarakhand
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोईवाला स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल डॉ. केके पाल, भाजपा विधायक दल नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। 

समारोह स्थल में भाजपा के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही निवर्तमान सीएम एवं काग्रेस नेता हरीश रावत भी मौजूद रहे।   

समारोह स्‍थल पहुंचते ही मोदी ने लोगों का अभिवादन स्‍वीकार। इसके बाद राष्‍ट्रगान हुआ। फिर शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed